गाजीपुर : 28 अक्टूबर को निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा- त्रिदंडी स्वामी महाराज

गाजीपुर : जमानियां तहसील क्षेत्र ग्राम सभा सोनहरिया बन जिस बन को जनपद ही नहीं पूरे भारत वर्ष में जाना जाता है।34 बीघे के जंगल में दो महापुरुषों की समाधि स्थल है। जहां पर आए दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं की दर्शन पूजन करने के लिए तांता लगी रहती है। इस कठोर जंगल में रात को रहना सोना मना है। सौभाग्य है इस जनपद का एवं सोनहरिया बन का जिस बन में 1008 गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी महाराज बक्सर वाले का आगमन हुआ। और उनके द्वारा रोज आना बाबा सिद्धनाथ धाम ट्रस्ट प्रांगण में आज 4 महीने से कथा स्वर्ण कराया जा रहा है। कथा में रोज आना करीबन हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी रहती है। पूर्व ग्राम प्रधान स्वर्गीय राकेश राय के प्रतिनिधि एवं जमानियां के मंडल अध्यक्ष भाजपा के राजीव चतुर्वेदी पप्पू, द्वारा मीडिया से बात चित में बताया कि स्वभाग्य है इस क्षेत्र की जहां संत त्रिदंडी स्वामी महाराज का आगमन हुआ है। और उनके द्वारा 4 महीने से कथा का आयोजन चल रहा है। 28 अक्टूबर को विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें लाखों श्रद्धालुओं की आने की पुष्टि की गई है। वहीं प्रधान प्रतिनिधि महेश राय ने बताया कि भारत वर्ष के कोने कोने से भारी मात्रा में साधु संतों की आगमन होना है जिसको देखते हुवे सिद्धनाथ धाम ट्रस्ट द्वारा हर प्रकार कि व्यवस्था की गई है। ताकि दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार कि समस्या न हो सके । बाबा की सेवा में विशेष रूप से रहने वाले, कृपा शंकर राय, राजू राय, महेश राय, कमला राजभर, एवं समस्त ग्राम,व क्षेत्र वासियों की अहम भूमिका है। – विवेकानंद राय गाज़ीपुर



