Slide 1
Slide 1
धर्ममिर्जापुर

मिर्जापुर:बेचूवीर मेला शुरू, पहले दिन भक्तों ने लगाई हाजिरी

   by Tara tripathi

मीरजापुर।तीन दिवसीय अंतरप्रांतीय बेचूवीर मेले में लगातार बारिश के बाद भी श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। पहले दिन करीब एक लाख भक्तों ने बाबा की चौरी पर मत्था टेककर मन्नत मांगी। देरशाम तक यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ व गुजरात प्रांतों से बड़ी संख्या में भक्त बाबा की चौरी पर हाजिरी लगाने पहुंचे। संतान की प्राप्ति होने पर कई परिवार के लोगों ने अपने नौनिहालों का मुंडन संस्कार भी कराया। वहीं महिलाओं ने नवजात शिशुओं को चौरी पर रखकर मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। पथरीले रास्ते व दुर्गम पहाड़ियों से होते हुए बाबा बेचुवीर की चौरी पर पहुंचे आस्थावानों की बाबा के प्रति अहरौरा के बेचुवीर मेला में उमड़ी भक्तों की भीड़ आस्था देखते ही बन रही थी। श्रद्धालु बाबा की चौरी को बरबस एक टक निहारते हुए नजर आए। वहीं कई भक्तों के आंखों में आंसू भी छलक रहे थे। मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को बाबा की चौरी पर हाजिरी लगाने और अक्षत रूपी प्रसाद का एक दाना प्राप्त करने से संतान प्राप्ति और भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है। प्रबोधिनी एकादशी भक्तों ने बाबा की चौरी पर मत्था टेककर मांगी मन्नत मेला में भीड़ के चलते क्षेत्र में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था 25 टैंकरों से पेयजल आपूर्ति मेला परिसर में जगह-जगह पीने के लिए  टैंकर भी लगाए गए हैं। बाबा की चौरी पर मत्था टेकने से पूर्व श्रद्धालुओं ने भक्सी नदी में स्नान किया। मेला में महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए दो दर्जन से ज्यादा टेंट की व्यवस्था है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button