Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशक्राइममिर्जापुर

मिर्जापुर : मां बेटे की निर्मम हत्या, बाजार में सन्नाटा छाया

सौतेली मां व भाई को  मौत का घाट उतारा

तारा त्रिपाठी
मीरजापुर।स्थानीय बाजार में सोमवार की रात मां- बेटे की धारदार हथियार से निर्मम हत्या से बाजार दहल गया।बाजार निवासी कारोबारी आयुष गुप्ता उम्र 32 वर्ष व उसकी मां उषा गुप्ता उम्र 62 वर्ष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या की खबर  बाजार में फैलते ही बाजार के लोग दहल गये और सन्नाटा पसर गया। घटना की सूचना लगता ही इंस्पेक्टर बालमुकुंद मिश्र के द्वारा एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं फॉरेंसिक टीम प्रभारी विनय  कुमार राय मौके पहुंचकर साक्ष्य जुटाजा रहे हैं। बाजार में स्वर्गीय प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी उषा गुप्ता और आयुष गुप्ता रहते थे जहां उनकी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान थी। घर से 100 मीटर की दूरी पर ही दोनों के छत विक्षत  शव मिलने से  सनसनी फ़ैल गई। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। मृतक के पिता प्रेमचंद के द्वारा दो शादियां की गई थी जिसमें पहली पत्नी से एक बेटा राहुल और गुंजा हैं तो वहीं दूसरी पत्नी से दो बेटियां  व एक बेटा आयुष था। लेकिन प्रेमचंद के निधन के बाद से ही संपत्ति को लेकर कई बार मारपीट हुई और भूमि विवाद तहसील तक पहुंचा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button