Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : शहर कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ का सम्मेलन संपन्न


गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। शहर कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ के सभी वार्डों के अध्यक्षों का सम्मेलन कुरैशिया स्कूल के पास जालंधरी मोहल्ले में मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त और जिलाध्यक्ष कौशल कुमार उर्फ मुन्ना राय के उपस्थिति और निर्देशन में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि द्वारा सभी वार्ड अध्यक्षों का परिचय प्राप्त कर उनकी प्रगति और कार्यों का विवेचना किया गया। सभी वार्ड अध्यक्षों को अपने अपने वार्ड में कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। सभा में अनेक वक्ताओं ने अपने अपने विचार और सुझाव व्यक्त किए। सभा में मुख्य रूप से उपस्थित रियाजुल हसन शहर अध्यक्ष, चन्द्रपाल सिंह, शीला भारती महिला जिलाध्यक्ष, मीना देवी, राम गणेश प्रजापति राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर ओबीसी, नरेंद्र सिंह जिला महासचिव, राहुल राय जिला प्रवक्ता, मुन्नु मौर्या, मुन्नु यादव, ओमप्रकाश सरोज जिला महासचिव, मुशीर अहमद शहर महासचिव, बालचन्द राम शहर उपाध्यक्ष, महताब आलम, अफजल, अल्ताफ, बृजेश पाण्डेय, शाहिद खान शहर उपाध्यक्ष, डा० आदित्य सिंह शहर उपाध्यक्ष, मन्तराज यादव जिला महासचिव आदि रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button