Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : पाल पीडीए जनसंवाद में बीजेपी सरकार पर बरसे महेंद्र पाल

बोले- शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर पीडीए समाज के साथ अन्याय


प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर। जखनियां विधानसभा जखनियां क्षेत्र में आयोजित पाल पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाल ने महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने पाल समाज समेत पीडीए समाज के लोगों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने की अपील की। जनसंवाद को संबोधित करते हुए महेंद्र पाल ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। पीडीए समाज के लोगों को सरकार में न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों को बंद किए जाने से गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अवसर सीमित करने की किसी भी कोशिश को समाज स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी लोग एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करें। उन्होंने वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनाथ पाल ने की तथा संचालन इंद्रदेव पाल ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व प्रमुख धर्मदेव यादव, पूर्व प्रमुख गरीब, राम बचन यादव, श्रीराम, जयराम, जितेंद्र भारती, विमल, जमुना, सूर्यमणि, रामराज पाल, चंद्रिका पाल, सागर पाल, सरजू पाल, मारकंडे पाल, बुधराम पाल, गोबरी पाल, दिनेश पाल, सालिक पाल, विनीत, लल्लन, कमला, महेंद्र, अलगू राम सहित बड़ी संख्या में पाल समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button