Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुरस्वास्थ्य

गाजीपुर:अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे पर राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य ने नर्सो को किया सम्मानित 

नसों के बगैर पूरा चिकित्सा व्यवस्था अधूरा: प्रोफेसर डॉक्टर राजेंद्र सिंह

स्माइली का बैच लगा, हमेशा मुस्कुराते रहने और ईमानदारी से कार्य करने की मिली प्रेरणा

गाजीपुर। नगर के रौजा स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने आडिटोरियम हाल में अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस बड़े धूम धाम से मनाया। प्राचार्य ने अपने चिकित्सालय के नसों को सम्मान प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। चिकित्सालय प्रभारी डॉ अनुपमा राय ने स्माइली का बैच लगा कर हमेशा मुस्कुराते रहने एवं ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राजेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर, फ्लोरेंस नाइटिंगेल के तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ किया। चिकित्सालय के सभी चिकित्सक, इंटर्न, नर्सिंग स्टाफ व अन्य स्टाफ ने भी फ्लोरेंस नाइटिंगेल के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर केक काटा। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ राजेंद्र सिंह ने कहां की फ्लोरेंस नाइटिंगेलनर्स कितने अभाव में मरीजों की सेवा की। जिसके जन्म दिवस पर हम सब एकत्रित हो कर अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस मना रहे हैं। नर्सों के बगैर पूरा चिकित्सा व्यवस्था अधूरा है।कार्यक्रम का समापन चिकित्सालय प्रभारी डॉ.अनुपमा राय के संबोधन के साथ किया गया। अंत में केक, मिठाई, समोसा व कोल्ड ड्रिंक वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन परीक्षा पांडे में किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button