आजमगढ़ : भारत रक्षा दल ने स्वामी विवेकानंद पार्क में अवैध निर्माण के खिलाफ ज्ञापन दिया

गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद पार्क में ज्वेलर्स कंपनी द्वारा किए गए अवैध प्रचार लोगो निर्माण के विरुद्ध जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भारत रक्षा दल के जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि दशकों पहले स्वामी विवेकानंद की मूर्ति इस पार्क में स्थापित की गई थी। नगर पालिका ने कुछ वर्ष पूर्व लाखों रुपए खर्च कर वहां फव्वारा बनाया था। रवि प्रकाश ने आरोप लगाया कि किसी गैर जिम्मेदार व्यक्ति की अनुमति से फव्वारे में मिट्टी डालकर ज्वेलर्स कंपनी ने अवैध निर्माण कर लाखों रुपए बर्बाद किए हैं और इससे स्वामी विवेकानंद की मूर्ति भी पीछे छुप गई है, जिससे आदर्श मानने वाले लोगों को मानसिक पीड़ा हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस निर्माण के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई, फव्वारे की पुनर्स्थापना और स्वामी विवेकानंद की विशाल मूर्ति स्थापित करने का निर्देश देने की मांग की। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। इस ज्ञापन टीम में धर्मवीर शर्मा, जैनेंद्र चौहान, सुशील श्रीवास्तव एडवोकेट, जावेद अंसारी, महेंद्र चौहान, दीपक जायसवाल, सचिन जायसवाल, गोपाल प्रसाद एडवोकेट, मनोहर प्रसाद और हिमांशु सिंह शामिल थे।



