देवरिया : चारपहिया वाहन से 304 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर द्वारा अवैध शराब के निष्कर्षण एवं परिवहन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा 15 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुकुरघाटी थाना क्षेत्र खामपार से शराब तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए टाटा सूमो गोल्ड फर्जी नम्बर प्लेट BR01PB1694 (वास्तविक नंबर BR01PE9384) से 304 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब ब्राण्ड ऑफिसर्स च्वाइस प्रत्येक 180 एमएल कुल मात्रा 57.72 लीटर बरामद किया। उक्त बरामदगी से संबंधित अभियुक्तगण अंधेरे का लाभ पाकर मौके से फरार हो गये जिनके संबंध में जानकारी करने पर एक अभियुक्त का नाम रमेश उर्फ टुनटुन यादव पुत्र स्व0 राजेन्द्र यादव साकिन कुकुरघाटी थाना खामपार जनपद देवरिया तथा दूसरा अभियुक्त नाम पता अज्ञात है। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना खामपार पर मु0अ0सं0 189/2026 धारा 60/72 आबकारी अधि0 व 341(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्तगण की तलाश हेतु पुलिस टीमें गठित कर दी गयी हैं, शीघ्र ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास में रमेश उर्फ टुनटुन यादव पर पूर्व में ही मु0अ0सं0 155/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम एवं मु0अ0सं0 268/2022 धारा 323,354, 504, 506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना खामपार जनपद देवरिया में पंजीकृत है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रियांशु कुमार दूबे,का0 मुकेश कुमार,का0 सुरजीत पटेल, का0 धीरेन्द्र सिंह,रि0का0 अरविन्द यादव एवं रि0का0 अवदेश यादव थाना खामपार जनपद देवरिया सम्मिलित रहे।



