Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ : सफाई मित्रों के साथ सहभोज कर मंत्री ए.के.शर्मा ने जाना उनका हाल

मऊ । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कम्युनिटी हॉल में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में शामिल होकर देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान किया। सैनिकों के त्याग, साहस और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में हमारे वीर सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा से देश का प्रत्येक नागरिक सुरक्षित वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर पा रहा है। सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है तथा स्वच्छता अभियान आज एक जन आंदोलन बनकर उभरा है।मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में यह जन चेतना स्पष्ट दिखाई देती है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा ने सफाई मित्रों के साथ सहभोज किया। सफाई मित्रों से संवाद करते हुए उनके कार्य, सुविधाओं और समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे प्रतिदिन अपने परिश्रम और समर्पण से नगरीय स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।  अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई मित्रों और उनके परिवारों की आवश्यकताओं का संवेदनशीलता के साथ ध्यान रखा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button