Slide 1
Slide 1
बॉलीवुड

मुंबई : सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी,जीशान अख्तर के नाम से आया वॉयस मैसेज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सैफ अली खान के फोन पर एक धमकी भरा वॉयस मैसेज आया, जिसमें बाबा सिद्दीकी जैसा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई । यह धमकी बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर के नाम से दी गई बताई जा रही है । पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धमकी वास्तव में जीशान अख्तर की ओर से दी गई है या किसी अन्य व्यक्ति ने उसका नाम इस्तेमाल कर सैफ अली खान और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की है। धमकी वाले ऑडियो की तकनीकी और फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है । जीशान अख्तर का नाम अक्टूबर 2024 में हुए एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच में सामने आया था और वह पुलिस की वांछित सूची में है। ताजा धमकी के बाद जांच एजेंसियां उसके संभावित नेटवर्क और धमकी के स्रोत की पड़ताल कर रही हैं।
AI से फर्जी धमकी का एंगल भी जांच में
मुंबई पुलिस इस मामले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या किसी फर्जी पहचान के इस्तेमाल की संभावना को भी खारिज नहीं कर रही है। इससे पहले अभिनेता आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने के मामले में बेंगलुरु के एक IIT ग्रेजुएट को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, उस मामले में AI आधारित वॉयस-क्लोनिंग तकनीक के इस्तेमाल का आरोप था और आरोपी का किसी गैंग से संबंध नहीं मिला था। पहले भी हमले का शिकार हो चुके हैं सै फगौरतलब है कि जनवरी 2025 में सैफ ‌ अली खान के मुंबई स्थित बांद्रा आवास में घुसकर एक हमलावर ने उन पर चाकू से हमला किया था। इस हमले में अभिनेता गंभीर रूप से घायल हुए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब एक बार फिर धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं । फिलहाल मुंबई पुलिस धमकी की वास्तविकता, ऑडियो की प्रामाणिकता और इसके पीछे मौजूद व्यक्ति या गिरोह का पता लगाने में जुटी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button