गाजीपुर : बीजेपी मतदाता जोड़ो अभियान की सातों विधानसभाओं में कार्यशालाएं सम्पन्न

त्रिलोकी नाथ राय / गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के मतदाता जोड़ो अभियान के तहत गुरुवार को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिले की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इनमें 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं सहित मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों का नाम शामिल कराने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
दिलदारनगर। जमानिया विधानसभा की कार्यशाला पंचायत सभागार में हुई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे, इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करें। विधानसभा प्रभारी परमानंद सिंह ने अभियान की रूपरेखा बताते हुए सक्रियता से नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, बालकृष्ण त्रिवेदी, अमित सिंह, तारकेश्वर वर्मा, जयप्रकाश कुशवाहा, राजीव चतुर्वेदी और संजीत यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सिखड़ी। जखनियां विधानसभा की कार्यशाला शबरी पीजी कॉलेज में हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि 22, 23 और 24 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की उपस्थिति में नए मतदाताओं के फार्म भरवाए जाएंगे। उन्होंने 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम सूची में दर्ज कराने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी। इस दौरान पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय, सुधाकर कुशवाहा, राजेश राजभर, मुराहु राजभर, डॉ. विजय यादव, सुनील मिश्रा और बचाऊ यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विरनो। जंगीपुर विधानसभा की कार्यशाला मां सहदेईया कुंवर माध्यमिक विद्यालय भड़सर में हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल पदाधिकारियों से घर-घर संपर्क कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। संचालन जिला मंत्री राजेश चौहान ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, संकठा प्रसाद मिश्रा, राकेश यादव, अनिल राजभर और लालजी गुप्ता सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कासिमाबाद। जहूराबाद विधानसभा की कार्यशाला ब्लॉक परिसर स्थित महाराणा प्रताप सभागार में हुई। मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शामिल कराना लोकतंत्र और संगठन दोनों की मजबूती के लिए जरूरी है। जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने सूची में नए नाम जोड़ने और त्रुटियों का संशोधन कराने पर जोर दिया। वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ पांडेय ने आभार जताया। इस अवसर पर श्याम राज तिवारी, नरेंद्र नाथ सिंह, विपिन बिहारी सिंह, मनोज राजभर, धनंजय ओझा, प्रफुल्ल सिंह और सुधांशु मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
गाजीपुर। सदर विधानसभा की कार्यशाला जिला कार्यालय छावनी लाइन में हुई। जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कार्यकर्ताओं से अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचने और महिलाओं के नाम जुड़वाने की अपील की। विधानसभा प्रभारी पियूष वर्धन सिंह ने नए युवाओं और नवविवाहित महिलाओं के फार्म-6 भरवाने पर जोर दिया। युवा नेता अभिनव सिन्हा ने प्रत्येक कार्यकर्ता से कम से कम 10 फार्म भरवाने का आह्वान किया। संचालन सुरेश बिंद ने किया। इस मौके पर अवधेश राजभर, सुमित तिवारी, साधना राय, किरन सिंह, रास बिहारी राय, संतोष जायसवाल, गोपाल राय, गर्वजीत सिंह, प्रमोद राय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुहम्मदाबाद। नागा बाबा मंदिर परिसर में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। विधानसभा प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बूथ स्तर पर समन्वय बनाकर अभियान चलाने का आह्वान किया। संचालन रविन्द्र नाथ राय ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर राय, विनोद यादव, प्यारे मोहन यादव, बृजेश पाण्डेय सहित मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सैदपुर। मतदाता जोड़ो महाभियान-2026 के तहत विधानसभा स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि विधानसभा प्रभारी विनय मौर्य और जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने अभियान की रूपरेखा, मतदाता सूची की शुद्धता तथा नए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण पर चर्चा की। इस मौके पर अखिलेश कुशवाहा, विजय यादव, दिलीप पांडेय, अचल सिंह, मार्कंडेय चौहान, दयाशंकर पांडेय, नीलम सिंह, श्यामकुँवर मौर्य सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



