Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, मिले 31 नए पुलिस अधिकारी, निरीक्षक और उपनिरीक्षक संवर्ग में स्थानांतरण

गाजीपुर । पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत वाराणसी परिक्षेत्र के गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली जनपदों में निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक संवर्ग के पुलिस अधिकारियों का व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन में किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल में गाजीपुर जनपद को कुल 31 पुलिस अधिकारी प्राप्त हुए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक संवर्ग में जौनपुर से 15 निरीक्षकों को गाजीपुर भेजा गया है, जबकि गाजीपुर से 11 निरीक्षकों का जौनपुर स्थानांतरण किया गया है। वहीं चंदौली से 6 निरीक्षक गाजीपुर आएंगे तथा गाजीपुर से 14 निरीक्षकों को चंदौली भेजा गया है। इस प्रकार निरीक्षक संवर्ग में गाजीपुर को कुल 21 निरीक्षक प्राप्त होंगे। इसी क्रम में उपनिरीक्षक संवर्ग में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। चंदौली जनपद में तैनात सभी 23 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें से 10 उपनिरीक्षकों को गाजीपुर तथा 13 उपनिरीक्षकों को जौनपुर भेजा गया है । इस तरह निरीक्षक और उपनिरीक्षक दोनों संवर्गों को मिलाकर जनपद में कुल 31 पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती होगी।
पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुरूप किए गए हैं । इस प्रशासनिक फेरबदल से तीनों जनपदों की पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। नई तैनाती के बाद स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां संबंधित जनपदों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण होंगी। 
जिला संवाददाता गाज़ीपुर
विवेकानंद राय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button