Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में बच्ची की मौत

माता-पिता और भाई गंभीर

त्रिलोकी नाथ राय / गाजीपुर। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर तारापुर के पास बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार परिवार की छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और आठ वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा उस समय हुआ जब बाइक और स्कॉर्पियो की तारापुर के पास आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार परिवार के चारों सदस्य हादसे की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे में मासूम बच्ची की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गंभीर रूप से घायल तीनों परिजनों का उपचार जारी है। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button