Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर:डीएवी इंटर कॉलेज में मनाया विभाजन विभीषिका का स्मृति दिवस

गाजीपुर। डीएवी इंटर कॉलेज गाजीपुर के प्रांगण में विभाजन विभीषिका का स्मृति दिवस मनाया गया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक श्री आदित्य प्रकाश ने किया व संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर जी द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को विभाजन के समय हुई विभीषिका पर प्रकाश डाला। भौतिक प्रवक्ता विनोद कुमार ने कहा कि विभाजन के समय भारत-पाकिस्तान के बीच एक विभीषिका जन्य माहौल पैदा हो गया था। जिसके वजह से बहुत सारे कत्लेआम हुए। ट्रेन की बोगियों में लाशे भर भर कर भेजी जाने लगी। इसी क्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री आदित्य प्रकाश ने कहा कि इस सृष्टि में हमेशा से अच्छे और बुरे लोग रहे हैं। यदि बुरे लोगों की पहचान आप नहीं कर पाएंगे। उनके साथ भी मधुर व्यवहार करेंगे। उनकी चालाकियों को नहीं समझ पाएंगे। समाज में, देश में, परिवार में विभीषीका जन्य स्थिति उत्पन्न ना हो सके और ना ही हमें कोई बांटने का साहस कर सके। कार्यक्रम में आदित्य प्रकाश, हरिशंकर, विनोद कुमार, संजय मिश्र, बृजेश शर्मा, प्रदीप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button