Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : मतदाता पुनरीक्षण से 2027 विधानसभा चुनाव की नींव रखेंगे कार्यकर्ता – अवधेश राजभर

जहूराबाद विधानसभा की मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला में घर-घर जाकर नए मतदाताओं को जोड़ने का आह्वान

त्रिलोकी नाथ राय / गाजीपुर । 377 विधानसभा जहूराबाद की मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला गुरुवार को कासिमाबाद ब्लॉक सभागार में संपन्न हुई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री अवधेश राजभर एवं विधानसभा प्रभारी अश्विनी त्रिपाठी ने पार्टी के संस्थापक विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी अश्विनी त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के आधार पर संचालित होती है। उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजकों एवं प्रभारियों से आह्वान किया कि वे मतदाता सूची का गंभीरता से निरीक्षण करें और घर-घर जाकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं तथा नवविवाहित बहुओं का फार्म भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ किया जाना चाहिए।

मुख्य अतिथि जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने कार्यशाला में अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का वृत्त लिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं नए मतदाताओं को जोड़ना संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से इस अभियान में जुटें। मतदाता सूची पुनरीक्षण के माध्यम से ही हम वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की मजबूत नींव रखेंगे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता, जिला मंत्री मयंक राय, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रमोद राय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धनंजय चौबे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित सिद्धार्थ सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह ने की तथा संचालन जिला मंत्री मयंक राय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button