Slide 1
Slide 1
कारोबारगाजीपुर

गाजीपुर : बिरनो पड़ाव में Vi नेटवर्क का शुभारंभ

सेमौरचक सहित कई गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

त्रिलोकी नाथ राय

गाजीपुर।बिरनो पड़ाव सेमौरचक में 6 दिसंबर को Vi (वोडाफोन आइडिया) नेटवर्क का शुभारंभ किया गया। इस लॉन्च से क्षेत्र के कई गांवों में कनेक्टिविटी संबंधी समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है। स्थानीय निवासियों को पहले Vi सिम चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नए नेटवर्क के आने से लोगों को राहत मिली है, और कई उपभोक्ताओं ने अपने नंबर Vi में पोर्ट करवाए हैं। Vi के इस नेटवर्क (ID: INUE504631) का कवरेज तवाककलपुर, गोपालपुर, भंवराहा, भरसर, बबुआपट्टी, सरदारपुर और जयरामपुर सहित कई गांवों तक पहुंचेगा। इससे इन क्षेत्रों में बेहतर मोबाइल सेवा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर एरिया मैनेजर श्री मनोज त्रिपाठी, टेरिटरी सेल्स मैनेजर मुन्ना केवट, टीम लीडर राहुल तिवारी और क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूटर रामजीत कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कंपनी के अन्य कर्मचारी जैसे विपिन तिवारी, अमित पंचम यादव, अनिल कुमार, कृष्ण बिना, पिंकी कुमारी, राकेश कुमार, विकास कुमार, सफीक खान, हैदर शाह, अंकुर सैनी और मनोज गुप्ता भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button