गाजीपुर :महिला भूमिहार समाज ने आयोजित की भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

त्रिलोकी नाथ राय / गाजीपुर । महिला भूमिहार ब्राह्मण समाज के सम्मानित सदस्यों ने होटल कम्फर्ट इन शुभा काम्प्लेक्स महुआबाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें डा शंकुतला राय, विनिता राय, साधना राय, कनकलता राय, मीना राय, डा ऋतु राय, गीता राय, और सुजाता ने भाग लिया। इसके पश्चात गणेश वंदना के गाने से पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। MBS की कोर कमेटी वाराणसी से डा राजलक्ष्मी राय, पूनम सिंह, किरन राय, और वंदना सिंह का स्वागत अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसे भजन, नृत्य, नाटक, और पारंपरिक लोकगीतों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिला भूमिहार ब्राह्मण समाज की संस्थापिका डा राजलक्ष्मी राय ने अपने संबोधन में कहा कि “इस संगठन का उद्देश्य समाज की महिलाओं को आगे लाना और जरूरतमंद को सहायता प्रदान करना ही हमारा लक्ष्य है।” कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान रंजना, अर्चना, प्राची गायत्री, ज्योति, ने दिया। कार्यक्रम का संचालन डा ऋचा राय ने किया। कार्यक्रम में अर्चना, रंजना प्रधान विजय लक्ष्मी, मधु, डॉ किरन रंजना, पूनम, प्रतिमा, अंजू रेनू, शिल्पी, साधना प्रधान ज्योति, बिंदू, श्वेता, एकता, अन्नपूर्णा, प्रियंका, आशा, पूनम, शालिनी, सोनिया, आरती, ऊषा, राधिका, रीता, अर्चना, नेहा, सपना सुधा, रानी अनूप जी साल्वी, प्रियंका, प्रेमा, कंचन, श्वेता नीतू, आभा, निरुपमा, सविता, भारती राय आदि के साथ सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम का समापन मंगल कामनाओं के साथ हुआ।




