Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : खाद की कोई कमी नहीं, ओवरचार्जिंग पर होगा मुकदमा – जिलाधिकारी

गाजीपुर । जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि जनपद में डीएपी और यूरिया की किसी तरह की कोई कमी नहीं है। जनपद में वर्तमान में लगभग 34,000 मीट्रिक टन यूरिया और 7,400 मीट्रिक टन डीएपी की उपलब्धता है। जिलाधिकारी ने बताया कि 4-5 दिन पहले सैदपुर क्षेत्र में कुछ सरकारी दुकानों पर अनुपलब्धता की बात सामने आई थी। इस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 600 मीट्रिक टन स्टॉक प्राइवेट से सरकारी की तरफ डायवर्ट कराया था। आज भी लगभग 350 मीट्रिक टन खाद प्राप्त हुई है तथा आधी रैक प्राप्त हुई है और अगले 3 से 4 दिन में डीएपी की एक रैक और प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया की सरकारी रेट ,यूरिया-266 रुपये,डीएपी – 1,350 रुपये इससे ज्यादा लिया तो कार्यवाही होंगी l जिलाधिकारी ने साफ कहा कि अगर कोई भी सचिव ओवरचार्जिंग करता है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी भी सोसायटी में सचिव सोसायटी बंद रखता है, तो किसान इसकी सूचना प्रशासन को दें। उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व में भी धरना-प्रदर्शन करने वाले एक सचिव पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। जिलाधिकारी ने बताया कि खाद वितरण को सुचारू रूप से कराने के लिए लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। राजस्व विभाग और अन्य विभाग पुलिस के सहयोग से खाद वितरण सुचारू रूप से कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button