Slide 1
Slide 1
गाजीपुरसाहित्य

गाजीपुर:साहित्य उन्नयन संघ की बैठक में सामाजिक एवं साहित्यिक कार्यों के गति देने पर चर्चा

गाजीपुर। नगर के गौतम बुद्ध कॉलोनी स्थित साहित्य उन्नयन संघ के जिला कार्यालय पर संस्था के संरक्षक प्रोफेसर अजय कुमार सिंह के संयोजन एवं संस्थापक अध्यक्ष दिलीप कुमार चौहान की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें साहित्य उन्नयन संघ द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक एवं साहित्यिक कार्यों के गति देने पर बल दिया गया। अपने संबोधन में दिलीप चौहान बागी ने कहा कि साहित्य उन्नयन संघ की टीम प्रदेश के दस जिलों में काम कर रही है जिसमें गाजीपुर, बलिया, मऊ, महराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, लखनऊ प्रमुख हैं। मिशन एक लाख के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत अभी तक लगभग आठ हजार जरूरतमंद बच्चों में किताब, कॉपी, कलम, पेंसिल इत्यादि का निःशुल्क वितरण किया जा चुका है। युद्व स्तर पर वृक्षारोपण एवं साहित्यिक कार्यों को चलाया जा रहा है। संरक्षक मंडल के सदस्य पी. जी. कॉलेज, गाजीपुर के प्रोफेसर डॉ.समरेंद्र मिश्रा ने कहा कि समाज एवं साहित्य के विकास के बिना राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता। इस अवसर पर बलिया इकाई के संरक्षक श्री इंद्रजीत वर्मा एवं कोषाध्यक्ष रामबदन वर्मा को संस्था के विकास में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मौके पर पार्थ राय, डॉ . राजेश सिंह, संजय विश्वकर्मा, सुजीत श्रीवास्तव, कौशल राय सुहवल, श्री सीताराम भारद्वाज, दीपक श्रीवास्तव, मो. सलमान,श्रीमति शशिकला, नंदिनी सिंह चौहान, दीपक श्रीवास्तव सहित अन्य कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे। डॉ. राजेश सिंह द्वारा आभार ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button