Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : दानवीर भामाशाह की प्रतिमा के लिए किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन


विवेकानंद राय /जमानिया (गाजीपुर)।
नगर क्षेत्र के जमानिया रेलवे स्टेशन स्थित चक्का बाँध तिराहा पर दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थापित किए जाने हेतु विधिवत शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद जमानिया के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि दानवीर भामाशाह  भारतीय इतिहास में त्याग, वीरता और राष्ट्रभक्ति के अद्वितीय प्रतीक हैं। उन्होंने महाराणा प्रताप  के संघर्ष के समय अपना सर्वस्व मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने बताया कि भामाशाह ने महाराणा प्रताप को युद्ध के लिए 25 लाख स्वर्ण मुद्राएँ प्रदान की थीं तथा स्वयं भी युद्ध में भाग लेकर वीरता का परिचय दिया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को देश और समाज के लिए त्याग एवं समर्पण की प्रेरणा देता है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जमानिया नगर के प्रमुख स्थान पर दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थापित होने से लोगों को उनके गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान की जानकारी मिलेगी। यह प्रतिमा युवाओं को राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और त्याग के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगी। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी बंधु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button