गाजीपुर : राजकीय हम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में योग संगम का शुभारंभ

गाजीपुर। नगर के रौंजा स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ओपीडी में बुधवार को योग विशेषज्ञ प्रतीक्षा पाण्डेय ने स्वास्थ्य संवर्धन के लिए योग सत्र का आयोजन किया। जिसमें चिकित्सा महविद्यालय के चिकित्सक, इंटर्न, पैरामेडिकल, नामपैरामेडिकल व ओ.पी.डी. के मरीज शामिल रहे। प्राचार्य प्रो डॉ राजेंद्र राजपूत ने बताया कि 2026 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। जिससे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास से भारत विश्व गुरू बनेगा । इस वर्ष के योग दिवस की थीम वृद्धावस्था के लिए योग है, बोलते हुये उन्होंने कहा कि योग हर उम्र के लिए आवश्यक है, बचपन से लेकर बुढ़ापे तक रोगों से बचाव का उत्तम उपाय है योग। विश्व योग दिवस को वास्तव में वैश्विक और समावेशी तरीके से मना रहे हैं। योग संगम जो कि I DY का मुख्य कार्यक्रम है। ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ (CYP) पर आधारित एक समन्वित सामूहिक योग प्रदर्शन है। जिसका शुभारंभ गत एक जून से नियमित रूप से किया जा रहा है।उत्तर प्रदेश आयुष विभाग की ओर से भी दैनिक निःशुल्क योग पाठशाला चलाई जा रही है। जिसमें जन सामान्य भागीदारी कर सकते हैं। अपने मोबाइल में लिंक https://kavach.upayush.in पर जाकर या आयुष कवच एप डाउनलोड कर दैनिक योगाभ्यास कर डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, दमा, मोटापा आदि से छूटकारा पाया जा सकता है।




