Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुलिस ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

गाजीपुर । लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को पुलिस कार्यालय गाजीपुर में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित समस्त शाखा प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा आंतरिक सुरक्षा के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के अद्वितीय व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्रीय एकीकरण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया। साथ ही उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

–  विवेकानंद राय की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button