Slide 1
Slide 1
गाजीपुरस्पोर्ट्स

सज्जाद बने मिस्टर गाजीपुर 

मशल्स मैन अमितेश यादव और फिटनेस फिजिकल अवार्ड मिला नितेश शर्मा को

फिटनेस आइकन बनी गीता तोमर और राजलक्ष्मी राय ये अवार्ड इनको महिला फिटनेस को प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया

 

गाजीपुर । 17वीं TVS मिस्टर गाजीपुर बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप  प्रतियोगिता समबीन स्कूल महाराजगंज में डिस्ट्रिक्ट बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोशिएशन द्वारा आयोजित की गई। प्रतियोगिता शानदार तरीके से शुरू हुई और सफलतापूर्वक उत्साह, ऊर्जा और प्रतिभा से भरपूर रहा। जहाँ सभी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सनबीम स्कूल के प्रबंधक  के.पी. सिंह, विशिष्ट अतिथि सीओ मोहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय, विश्वास राव (जनरल सेक्रेटरी, यूपी बॉडीबिल्डिंग), मुख्य अतिथि डॉ. संजय सिंह और डाक्टर सुजीत सिंह (शारदा नारायण हॉस्पिटल, मऊ), के साथ जिले के विशिष्ट अतिथि डॉ. स्वतंत्र सिंह , विनोद राय, आशिफ खान, संजय सिंह, विनोद उपाध्याय , प्रवीण सिंह , नवीन सिंह (डायरेक्टर, सनबीम स्कूल), डिम्पल श्रीवास्तव नेशनल रेफरी टीम के वरिष्ठ निर्णायक विवेक सहगल, प्रभु दयाल जायसवाल सहित   निर्णायकगण एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंद शर्मा, मुख्य संरक्षक  सुभित जायसवाल, कोषाध्यक्ष  अमित सैनी, समीर कुमार राय, संरक्षक मंडल के प्रो अजय राय के साथ अन्य पदाधिकारी समीर राय, एखलक खान,  मनीष कुमार, प्रदीप राय, रितेश जायसवाल, राजनाथ सिंह,  अभिषेक सिंह और पूर्व के सभी मिस्टर गाजीपुर चैंपियन खिलाड़ी जूनियर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद थे। गाजीपुर की सम्मानित महिला अतिथि में प्रतिभा शर्मा (डायरेक्टर AVS फिटनेस जिम) मधु यादव (पूर्व मिसेज इंडिया), फिटनेस आइकन बबीता सिंह, तुलसी गिरी, फिटनेस कोच प्रियंका पांडे और रूबी कुमारी मौजूद रही। प्रतियोगिता 7 भार वर्गों में आयोजित हुई। जिसका रिजल्ट इस प्रकार रहा। 55 kg भार वर्ग हिमांशु यादव ( स्वर्ण पदक) आनंद कुमार (रजत पदक) आकाश कुमार (रजत पदक) 60 kg भार वर्ग में अमितेश यादव (स्वर्ण पदक) श्रीकांत चौहान (रजत पदक) विनीत बिंद (कांस्य पदक) 65 kg भार वर्ग में  शहजाद इब्राहिम (स्वर्ण पदक) रामलाल (रजत पदक) अमित कुमार ( कांस्य पदक) 70 kg भारवर्ग में  आकाश यादव (स्वर्ण पदक) साहिल खान (रजत पदक) सागर साहू (कांस्य पदक) 75 kg भार वर्ग में अश्वनी वर्मा (स्वर्ण पदक) अजीत यादव (रजत पदक) मुकेश (कांस्य पदक) 80 kg भार वर्ग में  साहित खान (स्वर्ण पदक) ब्योमकेश राय (रजत पदक) नौशाद अली (कांस्य पदक) 80 kg से ऊपर भार वर्ग में  सतेंद्र पासवान (स्वर्ण पदक) सुशांत राय (रजत पदक) मुमताज राइनी (कांस्य पदक) जो प्रतिभागी इस बार विजयी नहीं हो सके, वे निराश न हों—आपका प्रयास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। अगली बार और बेहतर प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दिया। इस शानदार आयोजन को सफल बनाने के लिए जिले के सभी जिमों और खिलाड़ियों को, दिल से धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button