Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर : सेंट जॉन स्कूल में विश्व दिव्यांग दिवस पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बालिकाओं ने स्वागतम्-सु- सुस्वागतम नृत्य गीत की  रही मनमोहक प्रस्तुति, विजेताओं को पुरस्कार दे किया उत्सवर्धन

गाज़ीपुर। नगर के तुलसीपुर स्थित सेंटजॉन्स स्कूल परिसर  में आज शनिवार को विश्व दिव्यांग दिवस बड़े सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय परिवार ने दिव्यांगजनों के सम्मान, सहयोग और उनके उत्साहवर्धन हेतु विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया। पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन सेंट जॉन स्कूल गाज़ीपुर, लूर्दस बालिका इंटर कॉलेज एवं सेंटमेरीज कान्वेंट स्कूल गाज़ीपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर एंथनी रोडरिक्स प्रधानाचार्य फादर आनंद, सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर लीमा, लूर्दस बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर मर्सिया और एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मार्च-पास्ट में विभिन्न स्थानों से आए लगभग 600 दिव्यांगजन विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल हुए। अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में सुग्रीव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मेंढक दौड़ में प्रीति अव्वल रहीं। वैशाखी दौड़ में हनुमान कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।  ट्राई-साइकिल रेस में गुरु प्रसाद विजेता बने। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया वहीं प्रतिभागियों की लगन और जोश की भी सराहना की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सेंटमेरी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत से हुई। सेंट जॉन्स स्कूल की बालिकाओं ने स्वागतम् सु -स्वागतम् गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। सेंट मैरी स्कूल की छात्राओं द्वारा उत्साहवर्धक नृत्य प्रस्तुति दी गई। इसी क्रम में गगरन, रसूलपुर, पवहारी अंध विद्यालय सहित विभिन्न संस्थानों के दिव्यांग बच्चों ने भी अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी दिव्यांगजनों को नाश्ता-भोजन कराया  और कंबल एवं उपहार भेंट कर उन्हें सादर विदाई दी। कार्यक्रम में फादर मुकेश, सिस्टर रीना, सिस्टर रोसिता, सिस्टर मर्सिया, सिस्टर अग्नेश सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक, दिव्यांगजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button