गाज़ीपुर: वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के बड़े भाई समाजसेवी राजेश राय का निधन,शोक

शेरपुर स्थित घाट पर उनके पुत्र हिमांशु ने दी मुखाग्नि
संवाददाता
गाजीपुर।मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत शेरपुरकलां गांव निवासी समाजसेवी राजेश राय के असामायिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।स्वर्गीय राजेश राय भारत एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल के एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय के बड़े भाई थे।इस समाचार की सूचना मिलते लोग आवाक रह गये। शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर पहुँचने लगे।सोमवार की सुबह शेरपुर स्थित गंगा घाट पर उनके इकलौते पुत्र मुखाग्नि हिमांशु शेखर राय ने दिया और पंचतत्व में विलीन हो गए। ग्रामीणों ने बताया स्व राजेश राय बहुत मिलनसार, मृदुभाषी, प्रवृत्ति के समाजसेवी व्यक्ति थे।असमय उनके गोलोकवासी होने से क्षेत्र में शोक की लहर है। गत दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। नई दिल्ली स्थित एक निजी नर्सिंग होम में उनका इलाज चल रहा था किंतु काफी प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।अंतिम सस्कार में उनके छोटे भाई उपेंद्र राय, नरेन्द्र राय,राकेश राय अखिलानंद राय,बबलू चौधरी, निक्कू राय, चिंटू चौधरी, विकास राय, शालीन राय,आदि क्षेत्र के हजारों सम्मानित लोग शामिल रहे।





