Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी को दिया ज्ञापन

प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत सरकार द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से पत्रक दिया गया। जिसमें SIR (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि SIR प्रक्रिया में लगातार लापरवाही और देरी से आम नागरिकों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना आवश्यक है। BLO द्वारा यह कहा जाना कि 11 दिसंबर के बाद नाम बढ़ेगा पूरी तरह गलत और नियम विरुद्ध है। कांग्रेसजनों ने मांग की नाम बढ़ाने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से लागू की जाए Form-6 और Form-8 आम मतदाताओं को तुरंत उपलब्ध कराए जाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी व्यावहारिक समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से न हटाया जाए। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है। इस अधिकार से किसी भी नागरिक को वंचित नहीं होने दिया जाएगा। बीएलओ द्वारा 11 दिसंबर के बाद नाम जोड़ने की बात पूरी तरह से गलत है फार्म 6और फार्म 8 वितरित किया जाए नहीं तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर संघर्ष करने के लिए बाध्य होगी। हम मांग करते हैं कि युवाओं महिलाओं मजदूर और गांव के मतदाताओं सहित सभी पात्र नागरिकों का नाम तुरंत जोड़ा जाए तथा SIR प्रक्रिया में हो रही लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए तुरन्त निवारण किया जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व प्रत्याशी ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, हामिद अली, राजीव सिंह, सदानंद गुप्ता, राइस अहमद, महबूब, निशा, अनुराग पांडेय, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, अवधेश साहू, राजेश सिंहा, इरफान खान, संजय सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button