Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

जर्नलिस्ट काउंसिल आंफ इंडिया से पत्रकार हिमांशु राय सम्मानित

आज पत्रकारिता का दायरा बड़ा हो गया है

गाजीपुर। हिंदी पत्रकारिता पखवाड़ा के अंतर्गत पत्रकारों केराष्ट्रीय संगठन जर्नलिस्ट काउन्सिल ऑफ इंडिया के बैनर तले मिश्र बाजार में आयोजित कार्यक्रम में जेसीआई के राष्ट्रीय सलाहकार डा. ए.के.राय द्वारा आज समाचार पत्र के जिला प्रतिनिधि अरुण कुमार तिवारी, हिन्दुस्तान संदेश के हिमांशु राय तथा समाचार भारत के रमेश कुमार सोनी को उनके पत्रकार हितार्थ समर्पण के लिए सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने पत्रकारिता को व्यवसाय न बनाने और मिशन के रूप में संचालित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हिन्दी पत्रकारिता में 1826 से लेकर अब तक कई आमूल-चू परिवर्तन हुए हैं। आज पत्रकारिता का दायरा बड़ा हो गया है। आज पत्रकार जनता और समाज की समस्याओं को अपनी बेबाक लेखनी से उजागर कर सामाजिक सुरक्षा और आम जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के लिये निरन्तर प्रयत्नशील है। ऐसे पत्रकार सम्मान के पात्र हैं। पत्रकारों के कार्याे को देखते हुए शासन से सुरक्षा और सहयोग मिलना चाहिए।

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button