मऊ : 10 से 27 फरवरी तक चलेगा एमआर टीकाकरण अभियान

एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश
सतीश कुमार पांडेय
मऊ। घोसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने खसरा–रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद मऊ में 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक विशेष एमआर टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा।एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान प्रदेश के चिन्हित 45 जनपदों में प्रथम चरण के रूप में चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को एमआर वैक्सीन की एक खुराक दी जाएगी। अभियान के दौरान जनपद के सभी सरकारी विद्यालयों एवं मदरसों में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक अध्ययनरत बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा।
एसडीएम घोसी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी टीकाकरण सत्रों में एमआर वैक्सीन, सिरिंज, एनाफिलैक्टिक किट एवं आवश्यक लॉजिस्टिक की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी सत्रों को यू-विन पोर्टल पर समय से पंजीकृत कर प्रतिदिन की रिपोर्ट यू-विन एवं एचएमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। सभी अधिकारियों को खंड शिक्षा अधिकारी एवं सीडीपीओ से तालमेल बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सामुदायिक केंद्र घोड़ी के अधीक्षक डॉक्टर क पंकज बी पी एम दोहरीघाट अहमद जमील बी पी एम घोसी एजाज अहमदमौजूद रहे।




