Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : पवन जन्मदिन धूमधाम से मनाया

गाज़ीपुर। मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस योग आश्रम के तत्वाधान में मानव धर्म की प्रणेता प्रख्यात समाजसेवी सतगुरु देव श्री सतपाल जी महाराज के गुरु सतगुरु देव श्री हंस जी महाराज का पवन जन्मोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। जिसमें रायबरेली आश्रम के प्रभारी महात्मा अवंतिका बाई जी ने अपने प्रवचन में बताई कि योगीराज श्री हंस जी महाराज का उपदेश था कि मनुष्य अपने अंदर  झांके क्योंकि सत्य बाहर नहीं अंदर है। भाई जी के मधुर भजन से सभी प्रेमी भक्तगण झूम उठे गाजीपुर आश्रम की प्रभारी महात्मा दयावती बाई जी ने अपने सत्संग विचार में बताई कि बिना आध्यात्मिक  ज्ञान के मनुष्य अपने जीवन में समुचित विकास नहीं कर सकता है। पूर्वांचल प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ संतोष यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मानव के जीवन की सच्चाई को  उकेरते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए सेवा सर्वोपरि है सेवा ही सच्ची उपासना है जहां सेवा है वही ईश्वर का वास है कार्यक्रम के बाद भंडारे व प्रसाद का भी लोगों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम में पूर्वांचल के सह सचिव किशोर यादव जिला प्रधान उमेश सिंह सचिव विपिन बिहारी लेखाकार  डॉक्टर शंभू नाथ जिला शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय मानव सेवा दल के अमरनाथ राजभर मंजू देवी कुसुम लता फूलमती गीता राम अवध गजाधर हंस अशोक लल्लन सिंह चौहान और अन्य प्रेमी उपस्थित रहे।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button