Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : राष्ट्र सेविका समिति ने निकाला शोभा यात्रा

गाजीपुर । नगर के अग्रसेन भवन परसपुरा में राष्ट्र सेविका समिति ने विजयदशमी उत्सव और शस्त्र पूजन का आयोजन किया । इस अवसर पर शोभा यात्रा निकाला जो नगर के प्रमुख मार्गो परसपुरा मिश्रा बाजार ,महुआ बाग, महिला डिग्री कॉलेज भ्रमण करते हुए अग्रसेन भवन पर समाप्त हुई । अधिक संख्या में बहनों की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता गायत्री दीदी ने नारी सशक्तिकरण और वर्तमान में स्त्रियों की भूमिका पर अपना विषय रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग संघचालिका नीलम दीदी ने किया।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कार्यवाहिका नीलम दीदी, अर्चना दीदी, कल्याणी दीदी, आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का कुशल संयोजन नगर कार्यवाहिका प्रियंका दीदी ने कार्यक्रम के अंत में सभी बहनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर हृदय से आभार व्यक्त किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button