Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ में भाकपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

गोविंद लाल शर्मा /आजमगढ़। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर आजमगढ़ जिले में भाकपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कुंवर सिंह उद्यान से बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम 5 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी संतोष श्रीवास्तव को दिया गया। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर को रद्द करने, और उत्तर प्रदेश के पीलीभीत तथा आजमगढ़ जिले की मतदाता सूची में हुई कथित गड़बड़ियों के आधार पर पूरे प्रदेश की मतदाता सूची की गहन जांच की मांग की गई। ज्ञापन में देश में कानून, सुरक्षा और न्याय का राज स्थापित करने की भी बात कही गई। ज्ञापन सौंपने के बाद भाकपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार से उत्तर से दक्षिण तक हाथ से हाथ पकड़े मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और लोकतंत्र में तानाशाही न चलने जैसे नारे भी लगाए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रियाओं में गड़बड़ी के मामले गंभीर हैं।
इस संबंध में प्रशासन की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस-प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यवस्था किए जाने की जानकारी स्थानीय स्तर पर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button