Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर : परख पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

डॉ एके राय / गाजीपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में परख सर्वे 2024 की रिपोर्ट के आधार पर दो दिवसीय कार्यशाला में कुल 180 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में डायट प्रवक्ताओं के साथ-साथ विभिन्न इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य, एसआरजी, एआरपी एवं प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार राय एवं आलोक तिवारी द्वारा किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप परख सर्वे 2024 के निष्कर्षों पर विस्तार से चर्चा की गई। संदर्भदाता नवल गुप्ता द्वारा प्रतिभागियों को सर्वे रिपोर्ट के प्रमुख बिंदुओं, विशेषकर भाषा एवं गणित विषय में छात्रों के अधिगम स्तर से अवगत कराया गया। विविध सत्रों में प्रतिभागियों को दक्षताधारित शिक्षण, गतिविधि-आधारित अधिगम एवं सतत मूल्यांकन की प्रभावी रणनीतियों पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, विद्यालय स्तर पर अधिगम सुधार हेतु समूह कार्य के माध्यम से कार्ययोजना तैयार कराई गई। कार्यशाला में शिवकुमार पाण्डेय, अभय चन्द्रा, डॉ. निधि सोनकर, डॉ अर्चना सिंह,्बृजेश कुमार, राकेश यादव एवं आलोक कुमार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. मंजर कमाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। अंत में प्रतिभागियों ने अपने-अपने विद्यालयों में परख सर्वे के निष्कर्षों के अनुरूप शिक्षण में सुधार लाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button