Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर:शेरपुर मे शुरु हुई नलकूप को बचाने की कवायद

त्रिलोकी नाथ राय

गाजीपुर/भाँवरकोल। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत शेरपुर मे विगत दिनों बाढ़ आई और फिर वापस चली गई। उसी समय गंगा कटान से एक नलकूप बिल्कुल गंगा मे समाहित होने की कगार पर था।जिसे बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। सेमरा-शेरपुर के परिया नब्बे सिवान में स्थित नलकूप संख्या वाईजी 270 लगभग तीन दशक पूर्व स्थापित किया गया था। यह पूरे क्षेत्र की खेती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।गंगा नदी का निरंतर कटान नलकूप को खतरे में डाल रहा है। अब यह नदी के किनारे आ गया है। तेज कटान होने पर नलकूप के गंगा में समाजाने का खतरा है, जिससे क्षेत्र की खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सिंचाई विभाग देवकली कैनाल खंड प्रथम ने बांस के कैरेट में बालू भरी बोरियां डालकर ठोकर निर्माण का काम शुरू किया है।विभाग का उद्देश्य नलकूप को सुरक्षित रखना और क्षेत्र की खेती को बचाना है।किसान दीनानाथ राय, उमाशंकर पटेल और काशीनाथ पटेल ने नलकूप की सुरक्षा के लिए बोल्डर पिचिंग की मांग की है।उनका कहना है कि यदि यह नलकूप नष्ट हो जाता है, तो इस सिवान में खेती करना मुश्किल हो जाएगा और क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button