
डॉ एके राय /गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नगसर हाल्ट थाना पुलिस टीम ने स्कार्पियो वाहन से 42 पेटी ब्ल्यू लाईम देशी शराब कुल मात्रा 378 लीटर बरामद किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 141750 रुपये बताई गई है। पुलिस टीम को यह सफलता क्षेत्र के गगरन नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग के दौरान मिली। उपनिरीक्षक निरंकार प्रसाद मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर सरहुला चट्टी से दिलदारनगर जाने वाले रोड पर स्कार्पियो को रोका गया तो चालक अंधेरे का लाभ उठाते हुये गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर सफेद स्कार्पियो रजिस्ट्रेशन नं. यूपी 80 बीआर 9345 की तलाशी ली गई तो कुल 42 पेटियों में रखी (प्रति पेटी 45 पाऊच 200 एम एल) शराब गाड़ी की पीछे वाली सीट पर लदा बरामद किया। पाउचों पर ब्ल्यू लाईम (देशी शराब मसाला), शुद्ध मात्रा 200 मि.ली तीव्रता 36 प्रतिशत वी/वी लिखा था। बरामद माल व वाहन को कब्जा पुलिस में लेकर थाना पर आबकारी अधिनियम का केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गयी।



