Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : भ्रमण कार्यक्रम से होता  ऊर्जा का संचार – त्रिलोकीनाथ

ब्रह्मर्षि जागरण चौपाल सातवें दिन उधरनपुर में हुई

गाजीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में “ब्रह्मर्षि जागरण चौपाल” कार्यक्रम के सातवें दिन उधरनपुर में भ्रमण कर एक बैठक रखी गई थी, जो सकुशल संपन्न हुई।इस भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी संबंधों को पुनर्जीवित कर समाज हित में जागरूक करना था। यह भ्रमण कार्यक्रम कुछ दिनों तक अनवरत जारी रहेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू ने कहा कि यह “भ्रमण महाभियान” आपसी संबंधों को पुनर्जीवित करने का एक अच्छा अवसर है। और भूमिहार ब्राह्मण समाज को जागरूक करना ही प्रमुख लक्ष्य है। लोगों के सहयोग और समर्थन से ही हम अपने समाज को आगे बढ़ा सकते हैं।उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे आगे भी इसी तरह सहयोग और समर्थन देते रहें, ताकि समाज के विकास के क्रम में नई इबारत लिखी जा सके।

राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने आपसी संबंधों को पुनर्जीवित करते हुए जागरूक होकर एक दूसरे का  सहयोग करने का आह्वान करते हुए  कहा कि ने कहा कि समय समय इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए, जिससे लोगों में आपसी सहयोग की भावना का विकास हो क्योंकि इस प्रकार के कार्यक्रमों से ऊर्जा का संचार होता है, लोगों का मनोबल बढ़ता है। प्रदेश संगठन मंत्री रासबिहारी राय ने कहा कि यह समाज हित में इस प्रकार का भ्रमण महाभियान हमेशा सक्रिय रूप से चलता रहना चाहिए ताकि लोगों में कुंठित मानसिकता एवं हीन भावना का ह्रास हो।

जिला उपाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की प्रशंसा करते हुए उपस्थित लोगों से यह आह्वान किया कि सक्रियता से हमेशा इसी तरह एक दूसरे का साथ और सानिध्य बनाकर इस गांव के विकास में योगदान करने का प्रयास होना चाहिए। गांव के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी इस भ्रमण महाभियान एवं बैठक की भरपूर प्रशंसा करते हुए हमेशा समर्पित होकर सहयोग करने का आश्वासन दिया। और समाज हित में अपना महत्वपूर्ण व्यक्तव्य एवं योगदान दिया। इस अवसर पर जितेंद्र राय बबलू, त्रिलोकी नाथ राय, रासबिहारी राय, प्रमोद राय, राकेश रंजन राय, उधरनपुर से जितेंद्र राय, अजय राय, कृपाशंकर राय, ज्ञानेश्वर राय, ओमप्रकाश राय, आशुतोष राय डिंपू, प्रशांत राय, अरुण राय, राजेंद्र राय, अंकित राय दाऊ, रविकांत राय संतोष राय, पंकज राय, राजेश राय, सुनील राय, अंकित राय, शुभम राय, अनुराग राय, दीपांशु राय, सत्यम राय वकील, रमेंद्र कुमार राय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button