Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : माधव सरस्वती विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा का उत्सव मना 

गाजीपुर। प्रकाश नगर में स्थित माधव सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के प्रमुख आचार्य अनिल कुमार चौबे ने महर्षि वेदव्यास के जन्म से लेकर नाम पड़ने तक सारी कथा भैया बहनों के सामने प्रस्तुत किया। कुछ भैया बहनों ने भी अपने मुखारविंद से गुरुओं के महत्व को बताया। कक्षा अष्टम के भैया आदर्श कुमार श्रीवास्तव, विद्यालय परिवार के कन्या भारती की सेनापति परिधि जायसवाल और कन्या भारती की प्रधानमंत्री बहन सोनाली वर्मा ने भी गुरु के महत्व को बताया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार श्रीवास्तव ने गुरु के महत्व को समझाया और अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार मिश्र ने महर्षि वेदव्यास के जीवन से जुड़ी रोचक और लाभप्रद कहानी का उदाहरण देते हुए कहा कि गुरु का जीवन में कितना महत्व होता है। गुरु का मतलब अंधकार और रू का मतलब प्रकाश की तरफ ले जाना अर्थात गुरु वह होते हैं जो हमें अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button