गाजीपुर : गड्ढे में रोड है या रोड में गड्ढा, युवा नेता ने लोकतांत्रिक तरीके से ध्यान दिलाया

त्रिलोकी नाथ राय / गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए जाते रहे हैं। सितंबर 2026 में भी बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा की खबर सामने आई थी। गाज़ीपुर के फुल्लनपुर बाईपास का जमीनी नज़ारा सवाल खड़े करता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, जलभराव और कीचड़ से राहगीरों का आवागमन मुश्किल। आए दिन दोपहिया वाहन फिसलने और बड़े वाहनों के फंसने की शिकायतें सामने आती हैं। ऐसी स्थिति में एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के आवागमन पर भी असर पड़ने की आशंका रहती है। इसी जनसमस्या को लेकर युवा किसान सुनील एवं समाजवादी अभिषेक यादव ने लोकतांत्रिक तरीके से मौके पर पहुंचकर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आईना दिखाने का प्रयास किया। सवाल सीधा है आखिर कब होगा गड्ढायुक्त सड़कों का काया- कल्प ? सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं पर जनता को जवाब कब मिलेगा ?




