Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशगाजीपुर

गाजीपुर : पत्रकारों का दायित्व जनसरोकार के मुद्दे दबाने के बजाय मजबूती से उठाएं- डॉ. अनुराग सक्सेना

वर्चुअल बैठक में प्रदेशों व जनपदों से जुड़े पदाधिकारियों व पत्रकारों ने बेबाकी से बात रखी

गाजीपुर। पत्रकारिता सिर्फ आजीविका का साधन मात्र नहीं, बल्कि यह समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। इसका मूल उद्देश्य जनता की आवाज़ बनना, समाज में चेतना का विस्तार करना और शासन प्रशासन की जवाबदेही तय करना है। उक्त वक्तव्य जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने पत्रकारों की वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का दायित्व है कि वे जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की आवाज को दबाने के बजाय उसे मजबूती से उठाएं ताकि शासन प्रशासन द्वारा उस पर यथोचित कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता, निर्भीकता और सत्यता के साथ बगैर किसी प्रलोभन व दबाव के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए, ताकि समाज में पारदर्शिता और जागरूकता बनी रहे। ऐसे में हर पत्रकार को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। वहीं वर्तमान समय में जब सूचनाओं का प्रवाह तेजी से हो रहा है, तब पत्रकारों की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने सभी पत्रकारों का आह्वान किया कि वे समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज बनें तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। बैठक में विभिन्न प्रदेशों व जनपदों से जूड़े पदाधिकारियों व पत्रकारों ने बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने सत्य निष्ठा के साथ, बगैर भेद-भाव के कार्य करने का आह्वान सभी पत्रकारों से किया। कहा गया कि संगठन पत्रकार हितार्थ पूरी तरह सजग है और पत्रकारों की समस्याओं को शासन प्रशासन तक उठाकर उसका निराकरण कराने में सक्षम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button