गाजीपुर
गाजीपुर: जिला गंगा व पर्यावरण समिति की बैठक में प्रमुख विषयों पर चर्चा

प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर। जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति की माह जनवरी की बैठक मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। बैठक में उदंती नदी के पुनरुद्धार, प्लास्टिक जप्तिकरण आर0आर0सी0 तथा सेंटर होम के संचालन, राजकीय अस्पतालों में ई0टी0पी0की स्थापना, नालों के गंदे पानी को ग्राम पंचायत के तालाबों में जाने से रोकने हेतु तालाबों को चिन्हित करने आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारियों के मौजूद रहे, जिसमें शैलेश राम जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।




