गाजीपुर : नवागत विद्यार्थियों के फ्रेशर्स मीट में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल

डॉ प्राणेश सिंह डायनामिक टीचर अवार्ड 2026 से सम्मानित
गाजीपुर । राजकीय होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में 2025 बैच में प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए रंगारंग और भव्य ‘फ्रेशर्स मीट’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डॉ राजेंद्र सिंह और प्राध्यापकों ने दीप प्रज्वलित एवं महात्मा हैनीमैन, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ और नए विद्यार्थियों के बीच अद्भुत तालमेल और उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां फ्रेशर्स मीट की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत के साथ हुई। इसके बाद नए विद्यार्थियों ने अपनी छिपी हुई प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य प्रस्तुतियां, संगीत और गायन के माध्यम से फ्रेशर्स ने आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न चरणों के आधार पर होने वाला मिस्टर फ्रैशर एवं मिस फ्रेशर का चयन रहा कार्यक्रम के अंत में मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर की घोषणा की गई। मिस्टर फ्रेशर का खिताब शिवांश मिश्रा एवं मिस फ्रेशर का खिताब कामाक्षी को दिया गया। इस अवसर पर संस्था के डॉ प्राणेश सिंह, सहायक प्राध्यापक को डायनामिक टीचर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। संस्थान के प्राचार्य ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि, यह कॉलेज जीवन का एक नया अध्याय है। पढ़ाई के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों में भाग लेना आपके सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। हमें पूरा विश्वास है कि ये नए छात्र संस्थान का नाम रोशन करेंगे।” अंत में राष्ट्रगान के साथ फ्रेशर्स मीट का समापन किया गया।



