गाजीपुर
गाजीपुर: एसआईआर अभियान के तहत उपजिलाधिकारी ने मतदाताओं को गणना प्रपत्र की वितरित

त्रिलोकी नाथ राय
गाज़ीपुर।मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में निर्वाचन सूची के पुनरीक्षण कार्य को गति देने के उद्देश्य से आज रविवार को उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद डॉ. हर्षिता तिवारी ने एसआईआर अभियान के तहत मतदाताओं को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) वितरित किए।इस दौरान उन्होंने उपस्थित निर्वाचन कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र मतदाताओं तक गणना प्रपत्र समय से पहुँचा दिया जाए, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस दौरान लोगों को उपजिलाधिकारी द्वारा मतदान की महत्ता को समझाते हुए जागरूक किया गया। लोगों ने ध्यान पूर्वक उनकी बातों को सुना और मतदान के प्रति जागरूक होने का संकल्प लिया।




