Slide 1
Slide 1
कारोबारपटनाबिहारराज्य

लेट्स इंस्पायर बिहार’ स्टार्ट-अप समिट 2025:उद्यमिता की क्रांति के लिए एक और कदम

रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट…

लेट्स इंस्पायर बिहार’ के अंतर्गत आगामी 24 अगस्त, 2025 को पटना के रविन्द्र भवन में आयोजित होने वाले ‘स्टार्ट-अप समिट 2025’ के उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति की स्वीकृति प्रदान करने हेतु माननीय श्री सम्राट चौधरी  के प्रति हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। यह आयोजन बिहार में उद्यमिता की क्रांति को गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो शिक्षा, समता और उद्यमिता के तीन मंत्रों के साथ 2047 तक विकसित भारत में विकसित बिहार के निर्माण के संकल्प को समर्पित है।‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान वर्तमान में 2,50,000 से अधिक संकल्पित व्यक्तियों को व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से जोड़ चुका है, जिनमें 15,000 से अधिक उद्यमी और कॉर्पोरेट सेक्टर के वरिष्ठ दायित्वधारी शामिल हैं। इस अभियान के साथ 350 से अधिक स्टार्ट-अप्स जुड़कर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। हमारा लक्ष्य है कि 2028 तक बिहार के प्रत्येक जिले में कम से कम 5 ऐसे सफल स्टार्ट-अप्स स्थापित हों, जो प्रत्येक में 100 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करें। अभी तक 3 ऐसे स्टार्ट-अप्स इस लक्ष्य को प्राप्त कर चुके हैं।इस स्टार्ट-अप समिट में बिहार के उन 21 स्टार्ट-अप्स को ‘बिहार उद्यमिता सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा, जो या तो 100 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं अथवा जिनकी भविष्य की संभावनाएं अत्यंत प्रबल हैं। यह आयोजन बिहार के युवाओं, उद्यमियों, निवेशकों, नीति-निर्माताओं और नवप्रवर्तकों को एक मंच पर लाकर विचारों के आदान-प्रदान, सहयोग और प्रेरणा का अवसर प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button