Slide 1
Slide 1
कारोबारकृषिदेवरिया

देवरिया: दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला का हुआ आयोजन

असगर अली/देवरिया। स्वर्गीय रवीन्द्र किशोर शाही की 43वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कॉलेज, पथरदेवा, देवरिया में श्रद्धांजलि सभा, विशाल दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।किसान मेले में कृषि मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सूर्य प्रताप शाही, मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग, उत्तर प्रदेश, बलदेव सिंह औलख, राज्य मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उत्तर प्रदेश, कमलेश पासवान राज्य मंत्री, भारत सरकार शशांक मणि, सांसद, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम,  विधायक सभाकुंवर,  विधायक दीपक मिश्रा उर्फ शाका बाबा, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

किसान मेले में विभिन्न विभागों, कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य पालन, गन्ना, रेशम, सहकारिता, एग्रो, सिंचाई, लघु सिंचाई, विद्युत, बैंकिंग, एनजीओ/एफपीओ, कृषि ज्ञान केंद्र/विज्ञान केंद्र सहित खाद, बीज एवं कीटनाशी रसायनों से संबंधित स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई गईं, जिनके माध्यम से कृषकों को उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। मेले में आए कृषकों को कृषि वैज्ञानिक डा. आर.के. मलिक (अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, वाराणसी), डा. एस.के. नायक (इफको), डा. संजीव तेतरिया (इफको, लखनऊ), डा. आर.आर. सिंह (कुमारगंज, फैजाबाद) एवं डा. मान्धाता सिंह (केवीके) द्वारा आधुनिक कृषि तकनीकों पर जानकारी दी गई। किसान मेले में पंकज त्रिपाठी, कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश, आर.के. सिंह, अपर कृषि निदेशक (प्रसार), आशुतोष मिश्रा, संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक), मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त कृषि निदेशक, गोरखपुर मंडल, उप कृषि निदेशक, उप जिलाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मत्स्य) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनपद के बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button