Slide 1
Slide 1
बिहाररोहतास

रोहतास:मेजर ध्यानचंद की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट…

फजलगंज स्टेडियम, सासाराम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल विभाग की ओर से भव्य आयोजन का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, रोहतास विजय कुमार पाण्डेय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप समाहर्ता नेहा कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय,वरीय उप समाहर्ता ओम प्रकाश लाल तथा वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा रोहतास विनय प्रताप भी मौजूद थे। मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त ने कहा मेजर ध्यानचंद खेल जगत के सूर्य थे। उनके अनुशासन, मेहनत और समर्पण से हम सबको सीख लेनी चाहिए। खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है।राष्ट्रीय खेल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि खेल केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन और चरित्र को भी मजबूत बनाते हैं। खेल हमें टीम भावना, अनुशासन, मेहनत और संघर्ष का पाठ पढ़ाते हैं। उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा विनय प्रताप ने कहा की आज के समय में यह आवश्यक है कि हम सभी खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वास्थ्य, फिटनेस और राष्ट्रीय गौरव की दिशा में कदम बढ़ाएँ। मैं यही कहना चाहूँगा कि “मेजर ध्यानचंद जैसे महापुरुष हमें प्रेरित करते हैं कि खेल के मैदान से भी राष्ट्र की सेवा की जा सकती है।वरीय उप समाहर्ता ओम प्रकाश लाल ने सभी खिलाड़ियों को मिल कर खेलने की प्रेरणा दी और अपने जीवन में स्वस्थ रहने के लिए एक घंटा मैदान में आने की अपील की सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। जिले भर से आए शारीरिक शिक्षक, शिक्षिकाएं और स्कूली बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए और खेलों के प्रति उत्साह का परिचय दिया। खिलाड़ियों और दर्शकों की बड़ी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति जोश, अनुशासन और टीम भावना को जागृत करना रहा। इसी कड़ी में आज शारीरिक शिक्षकों के बिच कबड्डी मैच का आयोजन किया गया जिसमे पहला मैच प्रेम और पवन के बीच हुआ, जिसमें पवन  विजयी हुआ तथा दूसरा मैच अरविन्द तथा जयशंकर के बिच खेला गया। जिसमें जयशंकर विजयी रहा। इसके साथ ही हॉकी का मैच भी खेला गया। जिसमें स्टेडियम  और रोहतास के बीच हुआ, जिसमें स्टेडियम विजयी रहा तथा ए. बी. क्रिकेट अकादमी के बच्चों के बिच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मंच संचालन नूतन पांडेय एवं सोनी वर्षा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभात कुमार पाठक और रजनीश श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button