
रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट….
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी (दशहरा) का त्योहार शांति पूर्ण, सुव्यवस्थित ढंग से, हर्षौल्लास के साथ मनाने के उद्देश्य से नगर पूजा समिति रोहतास सासाराम का शिष्टमंडल टीम जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सोपा। विजयादशमी इस बार 22 सितंबर से 03 अक्टूबर तक मनाया जाएगा । 02 अक्टूबर 2025 को संध्या 06 बजे से रावण वध का कार्यक्रम होगा। 03 अक्टूबर को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस बाजा-गाजा एवं अखाड़ा प्रदर्शन करते हुए नगर भ्रमण करते हुए दुर्गाकुंड मूर्ति विसर्जन फजलगंज जाकर प्रतिमा विसर्जित करने के संदर्भ में मंगलवार को नगर पूजा समिति रोहतास सासाराम द्वारा जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर आयुक्त इत्यादि से मिलकर नगर की समस्याओं (सफाई,सड़क मरम्मत , विद्युत, प्रकाश, पेयजल, चिकित्सा, अग्नि शामक सेवा, विधि व्यवस्था) से अवगत कराते हुए मांग पत्र दिया गया। सभी पदाधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि समय रहते सारे समस्याओं का निष्पादन कर दिया जाएगा। इस शिष्टमंडल में नगर पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ शिवनाथ चौधरी, संयोजक कमलेश कुमार,महामंत्री संतोष कुमार,संगठन मंत्री रामइकबाल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष सोनू सिन्हा, बलजीत कुमार, संदीप सोनी, रजनीश कुमार वर्मा इत्यादि लोग शामिल रहे।




