
अमृत भारत एक्सप्रेस : आधुनिक भारत की किफायती और आरामदायक ट्रेन
रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट-
रोहतास।अमृत भारत एक्सप्रेस को शुक्रवार के दिन डेहरी ऑन सोन स्टेशन से पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह, मेयर शशि कुमारी, अशोक कुमार सिंह, बबल कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेयर शशि कुमारी, अशोक कुमार सिंह, बसंत सिंह, अभिनव कला संगम का अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने सम्बोधन मे अपनी बातो को रखा और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और रेलमंत्री का धन्यवाद, आभार व्यक्त किया। बब्बल कश्यप और पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने पूर्व की स्थिति और बर्तमान मे चल रहें चहुमुखी बिकास के कार्यों का आकलन करते हुए आइना दिखाने का काम किया। भविष्य में इससे भी अधिक कार्य होने की संभावना व्यक्त करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच को इंगित किया। अब बात करते हैं अमृत भारत एक्सप्रेस की- अमृत काल में भारतीय रेल ने अपने यात्रियों को कई बड़ी सौगात दी है, उसमें से एक है अमृत भारत एक्सप्रेस। एक ऐसी ट्रेन जो यात्रियों की अत्याधुनिक सुविधाओं और किफायती यात्रा की नई परिकल्पना का प्रतीक है। वर्तमान में देश में 9 अमृत भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। जिसमें दरभंगा–आनंद विहार टर्मिनल, सहरसा–लोकमान्य तिलक टर्मिनस, राजेंद्रनगर टर्मिनल –नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार टर्मिनल, दरभंगा–गोमतीनगर, मालदा टाउन–गोमतीनगर, सीतामढ़ी–दिल्ली और मालदा टाउन–सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलूरु। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गया से दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से मंडल सामग्री प्रबंधक डी डी यु रेल, सहायक संकेत दूर संचालक अभियंता, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक, यूनियन संघ अध्यक्ष और अशोक सोनी, सुनीता कुमारी, धनंजय यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहें।




