
जन सुराज पार्टी के नेतृत्व में डेहरी विधानसभा में भव्य बाइक रैली
रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट…
डेहरी विधानसभा क्षेत्र में आज परिवर्तन और जनभागीदारी का नया अध्याय लिखा गया, जब जन सुराज पार्टी के युवा और ऊर्जावान डेहरी विधानसभा के संभावित विधायक प्रत्याशी अभिषेक संकृत के नेतृत्व में “बिहार बदलाव संवाद: डेहरी की घर तक, अभिषेक सांकृत आपकी द्वार” नामक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।इस रैली में क्षेत्र के हजारो युवाओं, समर्पित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने हिस्सा लिया। पूरे विधानसभा क्षेत्र में मोटरसाइकिलों का विशाल काफिला निकाला गया, जो जन सुराज पार्टी के 5 विज़न — शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और सुशासन — का संदेश घर-घर तक ले जाएगी आनेवाले दस दिनों में ।
इस बाइकरैली को जन सुराज जिला अध्यक्ष हीरा लाल कुशवाहा जी एवं जिला महा सचिव अतेन्द्र कुमार सिंह जी ने हरी झण्डी दिखा कर बाइक रैली को रवाना किया ।इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जन सुराज पार्टी के पदाधिकारी अशोक भारती जी, श्रीकांत तिवारी जी , आर के सिंह जी नगर अध्यक्ष, पिंटू राठौड़ जी , सच्चिदानंदन सिंह जी , विकास पांडे जी , पीयूष पुष्कर जी , दिवाकर मिश्रा जी,नियाज जी समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रैली के दौरान जनता को संबोधित करते हुए अभिषेक संकृत ने कहा:जन सुराज पार्टी का संकल्प है कि बिहार को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और सुशासन के 5 विज़न के आधार पर नयी दिशा दी जाए। यह सिर्फ़ एक चुनावी अभियान नहीं, बल्कि हर घर तक पहुँचने, हर परिवार से संवाद करने और डेहरी को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने का आंदोलन है। मैं हर नागरिक की आवाज़ सुनने और उसे विधानसभा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”स्थानीय नागरिकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ रैली का स्वागत किया। जगह-जगह पर पुष्पवर्षा और नारेबाज़ी ने माहौल को और अधिक ऊर्जावान बना दिया।जन सुराज पार्टी ने घोषणा की है कि “बिहार बदलाव संवाद” अभियान आने वाले दिनों में लगातार जारी रहेगा, जिसके अंतर्गत डोर-टू-डोर संवाद, जनचौपाल और सामुदायिक बैठकें आयोजित की जाएँगी, ताकि जनता की समस्याओं और सुझावों को सीधे सुना जा सके।





