

अकोढीगोला में कानू हलवाई संघर्ष समाज का सफल, शानदार प्रदर्शन
रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट…
डेहरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अकोढीगोला स्थित अंश प्लाजा में बुधवार को कानू हवाई संघर्ष समाज के बैनर तले प्रतिनिधि सम्मान समारोह और प्रीति भोज का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कानू हलवाई संघर्ष समाज के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं संचालन सनातन गुप्ता व अरविंद गुप्ता जी ने किया। कार्यक्रम के उद्घाटन कर्ता भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजु गुप्ता एवं ललन साह को चांदी का मुकुट, अंग वस्त्र और बुके से सम्मानित किया गया। हरेराम गुप्ता ने सभी जनप्रतिनिधि और आगंतुको को सम्मानित करने का काम किया। कानू हलवाई संघर्ष समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन साह ने वैश्य को एकजुट रहते हुए अपने हक की आवाज़ बुलंद करने की अपील किया। वैश्य प्रतिनिधि सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए राजु गुप्ता ने कानू हलवाई संघर्ष समाज के आयोजक गण को कार्यक्रम की सफलता के लिए साधुवाद देते हुए और भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए एकजुट रहने की अपील की और भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका सम्मान सबका बिकास चाहती है, सभी लोगों को सम्मान देती हैं। वैश्य समाज भाजपा का रीढ़ है। भाजपा वैश्य समाज की हमेशा हितैशी रही हैं, इसी से हमारी पहचान है।भाजपा जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी भागीदारी का समर्थन करती है, न्याय के साथ बिकास करती हैं। इसलिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का विश्व में डंका बज रहा है जिसके कारण हमलोंगो का 56 इंच का सीना गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार न्याय के साथ बिकास कर रहा है। कानून का राज्य है। रोड, बिजली, स्वास्थ्य के क्षेत्र में चहुओर विकास हुआ है। केंद्र और बिहार में अनेकों काम हुए है, इसलिए एनडीए के पक्ष में एकजुट रहते हुए एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ताकि पुनःबिहार में एनडीए की सरकार बने और बिहार की बिकास की गति यू ही आगे बढ़ता रहे।भोजपुर,रोहतास,कैमूर,मगध और मिर्जापुर (उ प्र) से आये हुए सैकड़ों लोगों ने एक स्वर में आवाज बुलंद किया।आगामी विधानसभा चुनाव में हरेक जिला में कम से कम एक वैश्य को टिकट मिलना चाहिए। अपने संबोधन में लोगों ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड हो या भारतीय जनता पार्टी राजू गुप्ता ( जो डेहरी विधानसभा के स्थानीय निवासी हैं ) अपने काम और परिवार को छोड़कर पार्टी को सर्वोपरि माना और पार्टी हित में काम किया।यह लग्नशील,मेहनतकश ईमानदार, वफादार सिपाही हैं।डेहरी वैश्य बहुल क्षेत्र भी है। इसलिए हम लोग मांग करते हैं कि डेहरी विधानसभा से राजू गुप्ता उर्फ राजीव रंजन कुमार को ही टिकट मिले। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य बबल कश्यप,भाजपा के महामंत्री विशाल आनंद, भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी, मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र शर्मा प्रवक्ता संजय गुप्ता, किशोरी जायसवाल, टुनटुन साह, अरविनद गुप्ता, गट्टू जी, संजीव गुप्ता, मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता, पंकज गुप्ता जिला मंत्री मीना गुप्ता, बिजय सेठ, सुनील गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, विपिन बिहारी गुप्ता, विनय शाह, कृष्ण प्रसाद, राघवेंद्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, पंकज गुप्ता, संजय गुप्ता, अंकित गुप्ता सहित कई लोगों ने संबोधित किया। हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया और एक जुटता (ताकत) दिखाई।




