Slide 1
Slide 1
देवरियाराजनीति

देवरिया : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

असगर अली
देवरिया। जनपद में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मंगलवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी का जन्मदिन केक काट कर मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदानों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने सोनिया गांधी के त्याग, संयम और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अपनाते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया। प्रधानमंत्री पद को अस्वीकार कर उन्होंने जनता के प्रति अपने समर्पण का एक अनूठा मिशाल प्रस्तुत किया और कहा कि उनके नेतृत्व में वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को निर्णायक जीत मिली थी, जिसके परिणामस्वरूप देश के दो-तिहाई राज्यों में कांग्रेस की सरकारें बनीं। उन्होंने सोनिया गांधी की पहल पर लागू खाद्य सुरक्षा अधिनियम का भी जिक्र किया, जिसने देश की दो-तिहाई आबादी को सस्ते दरपर खाद्यान्न उपलब्ध कराकर करोड़ों गरीबों को राहत पहुंचाई। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सोनिया गांधी के राजनीतिक जीवन, संघर्ष और उनके योगदानों को याद किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सोनिया गांधी ने हमेशा संगठन को सर्वोपरि रखा और कमजोर, पिछड़े तथा वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भास्कर मणि, वरुण राय, भरत मणि, जयप्रकाश धनगर, संजीव कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, शिव शंकर सिंह, आलोक त्रिपाठी राजन, शहनाज जफर, मनोज मणि, रामप्रवेश सिंह, रविन्द्र मल्ल, उत्तेज मिश्रा, चंदू वर्मा, रत्नेश मल्ल पिंटू, अब्दुल जब्बार, विजय शंकर मिश्रा और रजनीश उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button