गाजीपुर:पूर्व सीएम कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनी

त्रिलोकी नाथ राय
गाज़ीपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि गौरव दिवस के रूप में मनाई गई।इस अवसर पर अवधेश राजभर जिला महामंत्री के नेतृत्व में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंयक जयसवाल,मनोज बिंद,अभिनव सिंह छोटू, प्रमोद राय, अविनाश सिंह, रामेश्वर तिवारी, रामजी बलवंत और हर्ष कुशवाहा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय कल्याण सिंह के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। कल्याण सिंह के जीवन और उनके योगदान को याद किया। उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।उनके प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया। अवधेश राजभर जिला महामंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन और उनका कार्य हमेशा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने कल्याण सिंह को अपनी श्रद्धांजलि दी।उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।




